October 20, 2026

जिले भर में निकला जुलूसे मुहम्मदी, अमन-शांति का दिया पैगाम

Read Time:1 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

यौमे पैदाइश-ए-रसूल के मौके पर बुधवार को जिले भर के शहरों और कस्बों में जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। बड़ी संख्या में आशिक-ए-रसूल जुलूस में शामिल हुए। नगर भ्रमण करते हुए जुलूस शहीद चौक से होकर राजेंद्र स्टेडियम पहुंचा। यहां धर्मगुरुओं और इमामों ने तकरीर कर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नबी साहब ने दुनिया से जुल्म और कुरीतियों को मिटाकर अमन, शांति और भाईचारे का संदेश दिया। लोगों से उनके बुनियादी उसूलों को जीवन में अपनाने की अपील की गई। जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।इस अवसर पर अरमान मंजर, नौशाद,बबलू, कैप्टन, शेरू सहित अन्य लोग मौजूद थे

Previous post भागवत कथा समिति द्वारा कांवरिया सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
Next post शिकारपुर में सैनिक सम्मान के साथ फौजी मोहम्मद सगीरुद्दीन को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial