पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज)
जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामसभा को लेकर पंचायत स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस विशेष ग्रामसभा में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा ग्रामीणों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव एवं प्रस्ताव भी लिए जाएंगे। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा, आवास, सरकारी योजनाओं सहित जनहित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा एवं आगामी योजनाओं को लेकर ग्रामीणों की राय भी ली जाएगी। इसको लेकर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने पंचायतवासियों से विशेष ग्रामसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत का समुचित एवं सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब ग्रामीण विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाएं और अपनी समस्याओं के साथ-साथ आवश्यक सुझाव भी ग्रामसभा के समक्ष रखें। उन्होंने पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, ग्रामीणों एवं आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ग्रामसभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पंचायत के विकास में अपना योगदान दें। ग्रामीणों के सुझाव और सहभागिता से पंचायत के लिए बेहतर विकास की योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रामसभा ग्रामीण लोकतंत्र का महत्वपूर्ण माध्यम है, जहां आम लोगों को अपनी समस्याएं रखने और पंचायत के विकास की दिशा तय करने में भागीदारी का अवसर मिलता है। इसलिए सभी लोग समय पर पहुंचकर विशेष ग्रामसभा को सफल बनाने में सहयोग करें।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
