शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई )
बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि शिक्षक अंजुम पिछले काफी दिनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, शिक्षकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त हो गया। रविवार को जनाजे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज एवं मिट्टी में सैकड़ों की संख्या में इलाके के शिक्षक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुए और दिवंगत शिक्षक की मगफिरत के लिए दुआ की।इस मौके पर पूर्व मुखिया इफ्तेखारुज्जमा, राकेउद्दीन चौधरी, रजिउद्दीन चौधरी, मास्टर हसन, हैदातुल्लाह, मो. खुशग्वार, मुजफ्फर हुसैन, मास्टर मुजाहिद रफीकी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
