ईद मिलादुन्नबी पर पूरब ढेरुआ में कॉन्फ्रेंस व जलसा, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश।
डेस्क (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत पूरब ढेरुआ गांव में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कॉन्फ्रेंस एवं जलसे का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कछौछा शरीफ से पहुंचे पीर साहब हजरत माज अशरफी, मौलाना गुलाम गोस, दानिश राजा हबीबी, तोशीब राजा समेत अन्य आलिमों ने इस्लामिक तकरीर के माध्यम से लोगों को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। पीर साहब हजरत माज अशरफी ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए धार्मिक शिक्षा के साथ दुनियावी और आधुनिक शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है। अभिभावक बच्चों को नियमित स्कूल भेजकर बेहतर तालीम दिलाएं, ताकि उनका भविष्य मजबूत हो सके। वक्ताओं ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए बिना दहेज के विवाह को बढ़ावा देने की अपील की। जलसे में शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान तथा कम उम्र में शादी के दुष्परिणामों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। आलिमों ने युवाओं को नशे से दूर रखने और बच्चों को पढ़ाई व हुनर हासिल करने का अवसर देने की बात कही। साथ ही गरीब व जरूरतमंदों की मदद, आपसी विवादों को बातचीत से सुलझाने और पांचों वक्त की नमाज पढ़ने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि नमाज इंसान को नेक रास्ते की ओर ले जाती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में नौजवान कमेटी के सदस्यों की भूमिका रही।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
