September 5, 2026

फलका–गेड़ाबाड़ी मुख्य सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी

Read Time:1 Minute, 57 Second

मो0 काजु (फलका)

बीते दिनों हुई बारिश के बाद फलका–गेड़ाबाड़ी मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या एक बार फिर गंभीर रूप से उभरकर सामने आई है। सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा रहने से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क कई जगहों पर तालाब जैसी नजर आती है। हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।बेचुटोला के ग्रामीणों एवं आसपास के दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। फलका बस्ती और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग फलका बाजार हाट, सब्जी खरीदारी, बैंक और अन्य जरूरी कार्यों के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं, लेकिन जलजमाव के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क से गुजरने वाली बाइक, ऑटो, चारपहिया वाहन और बसें जब पानी भरे हिस्से से गुजरती हैं तो गंदा पानी राहगीरों और दुकानों के सामने खड़े लोगों पर पड़ जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने, नाला निर्माण कराने तथा सड़क पर जमा पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Previous post ईद मिलादुन्नबी पर पूरब ढेरुआ में कॉन्फ्रेंस व जलसा, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का संदेश।
Next post मथुरापुर मुख्य मार्ग बना जलजमाव का शिकार, गड्ढे में टोटो पलटने से चालक घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial