September 5, 2026

मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत है।बताया जा रहा है कि बीती रात 11 से 12 बजे के बीच 10 से 12 अपराधी बथान पर भैंस चोरी करने पहुंचे थे। मृतक 40 वर्षीय लालू यादव अपने फुफेरे भाई सुमित और बेटे चंदन के साथ बथान पर सोए थे।भैंसों के चिल्लाने पर लालू यादव की नींद खुली और उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर अपराधियों ने मारपीट की और एक अपराधी ने गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सूचना पर मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, इंस्पेक्टर पप्पू कुमार और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा। प्राथमिकी संख्या 415/26 दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Previous post फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial