September 5, 2026

निजी खर्च से कच्ची सड़क दुरुस्त, पक्की सड़क का आश्वासन।

Read Time:1 Minute, 9 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन एवं चार में मिथिलेश दास के घर से कृष्ण मंदिर की ओर जाने वाली कच्ची और कीचड़युक्त सड़क को जदयू नगर अध्यक्ष सह पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार साह ने निजी खर्च से दुरुस्त कराया। उन्होंने सड़क पर दो ट्रेलर जेएसबी डलवाकर समतलीकरण कराया, जिससे स्थानीय लोगों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिली। संजीव कुमार साह ने बताया कि बारिश में सड़क पर कीचड़ जमा होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी। स्थानीय लोगों की मांग पर तत्काल पहल की गई। उन्होंने जल्द ही मार्ग पर पक्की सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। स्थानीय लोगों ने पहल के लिए आभार जताया।

Previous post अपशिष्ट जल शोधन की व्यवस्था नहीं, मनिहारी के कई वार्डों में जलजमाव।
Next post मनिहारी के एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial