अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फलका थाना क्षेत्र के बरेटा दहा टोला निवासी रुपेश कुमार उर्फ बेचन (पिता- मनोज रविदास) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रुपेश कुमार बुधवार रात अपने घर से गोपालपुर स्थित ससुराल जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान बसगरहा गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जाता है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।मृतक अपने पीछे पत्नी सविता देवी, पुत्र आर्यन कुमार, माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।इधर, परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
बेचुटोला में जलजमाव बना मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब; ग्रामीणों में आक्रोश
मो0 काजु ( फलका) सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित बेचुटोला में जलजमाव की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का...
