September 5, 2026

फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार

Read Time:2 Minute, 3 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दवा दुकान से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। छापेमारी के दौरान कुल 80 बोतल कफ सिरप जब्त किया गया, जिनमें जांच के बाद 27 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप पाए गए। मामले में मेडिकल संचालक अरुण कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्लॉक मोड़ स्थित कदम गाछ के समीप संचालित आयुष मेडिकल हॉल में प्रतिबंधित कफ सिरप की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी कुमार शोरव को दंडाधिकारी के रूप में साथ लेकर फलका थाना अध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कार्रवाई में एसआई विवेक कुमार सिंह सहित पुलिस बल भी मौजूद था।थाना अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Previous post स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
Next post अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial