मनिहारी के एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों को मिला राजकीय शिक्षक पुरस्कार।
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा)
नवाबगंज निवासी यशोदा देवी-कालीप्रसाद पॉल के परिवार ने शिक्षा जगत में अनूठी उपलब्धि हासिल की है। परिवार के तीन सगे भाई-बहन डॉ. सदानंद पॉल, स्वर्णलता और अर्चना कुमारी को पांच वर्षों के भीतर बिहार सरकार का राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। डॉ. सदानंद पॉल को 2020, स्वर्णलता को 2023 और अर्चना कुमारी को 2025 में यह सम्मान मिला। तीनों वर्तमान में प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका हैं। सदानंद पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि स्वर्णलता नया प्राथमिक विद्यालय किस्मत मिर्जातपुर और अर्चना कुमारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकोड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका हैं। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी तीनों की उल्लेखनीय पहचान है। परिवार के सदस्यों के नाम 50 से अधिक कीर्तिमान दर्ज हैं।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
