बेचुटोला में जलजमाव बना मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब; ग्रामीणों में आक्रोश
मो0 काजु ( फलका)
सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित बेचुटोला में जलजमाव की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि हल्की बारिश के बाद ही टोला की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। घरों से निकलना दूभर हो गया है और लोगों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर जमा गंदा पानी आवागमन में बाधा बन रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण पूरे इलाके में गंदगी का अंबार लग गया है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। कई जगहों पर पानी घरों के आसपास तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण पूरे इलाके में गंदगी का अंबार लग गया है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। कई जगहों पर पानी घरों के आसपास तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में समस्या और विकराल रूप धारण कर सकती है।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
