मथुरापुर मुख्य मार्ग बना जलजमाव का शिकार, गड्ढे में टोटो पलटने से चालक घायल
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत सिवानपुर पंचायत के मथुरापुर मुख्य बाजार से होकर काजीटोला, बारियोल, चापाकोर, हरनारोई और चैतावाली को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों जर्जरता और जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। बारिश के बाद सड़क की स्थिति इतनी बदतर हो जाती है कि पूरा मार्ग पानी से लबालब हो जाता है और सड़क की जगह मानो तालाब बन गई है शुक्रवार को इसी मार्ग पर जलजमाव के कारण एक टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि टोटो चालक पानी से भरी सड़क से गुजर रहा था। जलजमाव के कारण सड़क पर मौजूद गड्ढे का पता नहीं चल सका और अचानक टोटो पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि टोटो में सवार यात्री भी पानी में गिर गए। हालांकि यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कांग्रेस के नेता जहरुल इस्लाम ने प्रशासन और जन प्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार आवेदन दिए गए और अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वही ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए स्थायी रूप से निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाए, ताकि मथुरापुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
