कोताहार उच्च विद्यालय में निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
डेस्क (बारसोई)
बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवा पंचायत के कोताहार उच्च विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पहले से बनी इमारत के ऊपर दूसरे तल का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण में नए पिलर और लोहे की रॉड को लेकर मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, यदि पुराने भवन के ऊपर दूसरा तल बनाया जा रहा है तो भवन की मजबूती और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तकनीकी मानकों के अनुरूप पिलर, रॉड और अन्य निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि निर्माण में लापरवाही बरती गई तो भवन कमजोर हो सकता है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने हाथों में ईंट लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की कि निर्माण कार्य की गुणवत्तापूर्ण और तकनीकी जांच कराई जाए। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए।ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार, कनीय अभियंता (जेई) एवं अनुमंडल प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बेलवा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद आरिफ,वार्ड सदस्य आसारुल,मो० रागिब, अब्बास,शमीम,मंगला, वारिस, मो० आफाक, मो० नश्तर, अकबर, शमशाद,मो० समरूल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
बेचुटोला में जलजमाव बना मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब; ग्रामीणों में आक्रोश
मो0 काजु ( फलका) सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित बेचुटोला में जलजमाव की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का...
