September 6, 2026

जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Read Time:3 Minute, 5 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की स्थिति और लोगों की समस्याओं की जानकारी ली। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सदर विधायक से मुलाकात कर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों को लेकर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को जानना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास से जुड़े सुझाव भी लिए और कहा कि जनता से सीधा संवाद क्षेत्र के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी लोगों को दी। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को जानकारी देने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ज्योतिष कांत कुंवर, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, महेंद प्रसाद मंडल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।अभियान के दौरान गांवों में जगह-जगह ग्रामीणों ने सदर विधायक का स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखना और उनकी समस्याओं को सुनना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्रामीणों से मिलने वाले सुझावों पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।

Previous post बेचुटोला में जलजमाव बना मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब; ग्रामीणों में आक्रोश
Next post स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial