पूर्णिया में मां को साथ रखने को लेकर MDM प्रभारी को अपने ही भाई ने पीट-पीटकर मार डाला
अपनी मां को साथ रखने की कीमत पूर्णिया के रूपौली प्रखंड के एमडीएम प्रभारी रमण कुमार देव (48) को अपने जान देकर चुकानी पड़ी। मां को साथ रखने से नाराज सगे भाई ने ही उन्हें मौत के घाट उतार दिया इस संबंध में जानकीनगर थाना अध्यक्ष विक्रम कुमार झा ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों ने आवेदन दिया था इसमें से एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रमण कुमार देव की मां विधाता देवी दो वर्षों से उनके ही साथ रहती थी। इसे लेकर उसका भाई मनन कुमार देव उर्फ मंटु पोद्दार अक्सर धमकी देता था कि उनके पास मां रहेगी तो जान से मार देंगे।
More Stories
आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती
डेस्क (बारसोई) धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा...
पंचायतों में लगा जनसहयोग शिविर, मौके पर 140 मामलों का निष्पादन।
बारसोई प्रखंड की दासग्राम, लहगरिया और सुधानी पंचायतों में जनसहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में सुबह से ही...
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर में 30 आवेदनों का निष्पादन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सुविधाओं का लाभ पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नारायणपुर...
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व।
मो0 काजु (फलका) चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया।...
4-5 वर्षों से अधूरा है सिद्धना-सोनातला पुल, 12-15 किमी अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर ग्रामीण।
आबादपुर (हसन रजा) सिद्धना गांव से सोनातला को जोड़ने वाले बड़े पुल का निर्माण बीते 4-5 वर्षों से अधूरा पड़ा...
कुहासा और तेज हवा से बढ़ी ठिठुरन, रबी फसलों की निगरानी की सलाह।
डेस्क(हसनगंज) मंगलवार को मौसम में अचानक बदलाव से ठंड बढ़ गई। सुबह से छाए कुहासे और तेज हवा ने ठिठुरन...
