September 14, 2026

पीट लाइन ट्रेनों की सफाई लॉन्ड्री कर्मचारीओ का मांग को रेल प्रशासन देने को तैयार

Read Time:1 Minute, 35 Second

महजबी परवेज (कटिहार)

कटिहार रेलवे सबडिवीजन में 18 दिनों से प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे सफाई कर्मचारी पीट लाइन ट्रेनों की सफाई लॉन्ड्री आदि में काम करने वाले कर्मचारी हड़ताल पर थे उनकी मांगे थी कि उनका पीएफ ईएसआई मिनिमम वेजेज मजदूरी जो भारत सरकार द्वारा तय है इन्हें दिया जाए इसी मांग को लेकर 16 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को टाला जा रहा था। धरने पर बैठे कर्मचारियों की जानकारी जब राजद के युवा नेता आशु पांडे जी को मिली उन्होंने भी कर्मचारियों की मांग को जायज ठहराते हुए रेलवे डीआरएम एवं सीनियर डी.इ अधिकारियों से मुलाकात कर इन कर्मचारियों की मांगों को रखा जहां इन कर्मचारियों की मांगे मान ली गई है। अब इन कर्मचारियों को पीएफ इ.एस आई के साथ- साथ न्यूनतम मजदूरी 10000 से काम नहीं मिलेगा जहां पहले इन्हें इसके मुकाबले काफी कम मजदूरी दी जाती थी। अब कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और इन सबका क्रेडिट रेलवे प्रशासन के साथ-साथ हमेशा मजदूर वर्ग और कर्मचारियों के साथ खड़े राजद नेता आशु पांडे को धन्यवाद दिया ।

Previous post राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
Next post स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधायक संगीता देवी ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात, बलरामपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial