November 1, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

Read Time:2 Minute, 3 Second

कोमल गुप्ता (कटिहार)

कटिहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला सिविल कोर्ट परिसर में अलग-अलग बेंच बनाकर लोगों के लंबित मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।इस बार की राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक लोन वसूली, बिजली बिल, मोटर दुर्घटना मुआवजा, पारिवारिक विवाद और रेलवे से जुड़े मामलों को भी शामिल किया गया।लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिले और कम समय में आपसी सहमति से विवादों का समाधान हो सके।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश सिंह देव के अनुसार, संबंधित पक्षकारों को पहले ही नोटिस भेजा जा चुका था, ताकि वे लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का समाधान करा सकें।लोक अदालत की सबसे खास बात यह है कि यहां मामलों का निपटारा आपसी सहमति और समझौते के आधार पर किया जाता है। इससे लोगों का समय और खर्च दोनों बचता है।कहा जाता है कि न्याय में देरी, अन्याय के समान है।इसी सोच के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।जहां एक तरफ सामान्य अदालतों में बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं, वहीं लोक अदालत के माध्यम से एक ही दिन में बड़ी संख्या में मामलों का समाधान करने का प्रयास किया जाता है।

Previous post जनता दरबार में आठ मामलों की सुनवाई, एक का हुआ निष्पादन
Next post पीट लाइन ट्रेनों की सफाई लॉन्ड्री कर्मचारीओ का मांग को रेल प्रशासन देने को तैयार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial