बेटा नहीं होने पर बहू को जलाया जिंदा, पुलिस पर अनदेखी करने का आरोप
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर क्षेत्र में विवाहिता की चांदनी चौक में मौजूद एक निजी अस्पताल में मौत हो गई । उसे आग से बुरी तरह से झुलसने के बाद 23 दिन पहले भर्ती कराया गया था इस मामले में मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि बेटी के बेटा नहीं होने के कारण ससुराल वालों ने उसे जिंदा जला दिया। परिजनों का आरोप है कि जब वे मामले में शिकायत करने पुलिस थाने गए तो उनका आवेदन लेने से मना कर दिया । मृतिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी मोतीपुर के व्यापारी धर्मेंद्र कुमार से साल 2012 में हुई थी। उनके बीच सब कुछ ठीक था बहन ने 1 साल बाद एक बेटी को जन्म दिया । उसके बाद उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे । साल 2018 में उसने सीट दूसरी बेटी को जन्म दिया इसके बाद से ससुराल वाले प्रताड़ना मारपीट और गाली गलौज करने लग गए। बीते 8 फरवरी को ससुराल वालों ने केरोसिन डालकर उसे जिंदा जला दिया । अस्पताल की सूचना पर पुलिस बयान लेने पहुंची थी लेकिन उस वक्त बहन अचैत थी। पुलिस ने अपनी मर्जी से बयान लिख लिया। जब पुलिस थाना शिकायत करने पहुंचे तो किसी ने संज्ञान नहीं लिया ।
Next post
बिहार के भागलपुर में बम विस्फोट से 14 लोगों की मौत की पुष्टि तातारपुर थाना प्रभारी सस्पेंड
More Stories
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
निल सरस्वती मंदिर में पर्यटन विभाग के कर्मियों ने किया निरीक्षण
(डेस्क|बारसोई) पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार,सहायक अभियंता विशाल कुमार, पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट इंजीनियर माधव भारद्वाज ने नील...
हंसवर फोरलेन से 39 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते...
छापेमारी में 7.37 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस...
फरार अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार प्राथमिकि...
शिविर लगा के निःशुल्क आंखों का किया जांच हसनगंज प्रखंड अंतर्गत।
(डेस्क|हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंचायत भवन, जगरनाथपुर परिसर...
