हसनगंज में फणीश्वरनाथ रेणु के 101वीं जयंती पर सांसद ने श्रद्धांजलि
हसनगंज-प्रखंड क्षेत्र के महमदिया गांव मे अमर कथाकार शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की 101 वीं जयंती मनाया गया। इस मौके पर सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने रेणु जी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन बिहार व कोशी के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज ही आंचलिक कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ था। उनकी कई अमर कृतियां कथाओं को कई देशों में पढ़ाया जा रहा है। वहीं सांसद ने कहा कि महमदिया गांव के स्वरूप का कोई जवाब नही है। दिल्ली,पटना आदि अन्य जगहों पर कथाकार शिल्पी फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती मनाई जाती है। परंतु आज हमे उनकी बेटी स्व.कविता राय के घर महमदिया गांव में जयंती मनाने का सौभाग्य मिला है। महमदिया गांव से रेणु जी का इतना लगाव था कि वे अपनी शादी के साथ-साथ अपनी बहन व दो बेटियों का भी शादी महमदिया गांव में किए। जब तक इस संसार मे आंचलिक कथा रहेगा तब तक लोग फणीश्वरनाथ रेणु और महमदिया गांव को याद रखेंगे। वहीं इस मौके पर रेणु जी की पुत्री स्व. कविता राय के पोते राहुल राज रेणु एवं पत्नी पद्मा रेणु के भाई का पुत्र अरुण विश्वास ने रेणु जी के लिखे मैला आंचल, परती परिकथा व नेपाली क्रांति आदि कथाओं पर विस्तार से बताया। वहीं इस मौके पर फणीश्वरनाथ रेणु पर बनी फिल्म पढुवा मेहमान को दिखाया गया। इस मौके पर समाजसेवी राजीव जयसवाल,पूर्ब प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार मंडल,जदयू प्रखंड अध्यक्ष नन्दनी विश्वास,पूर्व जीप सदस्य दिलीप विश्वास,सुनील मंडल,रघुनाथ मंडल,जयकांत भानु,आलोक जी सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
