April 29, 2026

मुख्तार अंसारी के बेटे पर एफआईआर दर्ज, भाषण में बोले 6 महीने तक ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं पहले सबका होगा हिसाब किताब

Read Time:1 Minute, 37 Second

मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने एक भड़काऊ भाषण दिया है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जनसभा के दौरान मंच से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उत्तेजित भाषण देने पर उन पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है और चुनाव आयोग ने भी मामले का संज्ञान ले लिया है । अपने भाषण में उन्होंने कहा है कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से कह कर आया हूं कि 6 महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी ।जो जहां है वहीं रहने वाला है पहले हिसाब किताब होगा उसके बाद उनके जाने पर मुहर लगाया जाएगा । आगे उन्होंने यह भी कह दिया कि पिछली सरकार में सरकार को खुश करने के लिए खास तौर पर कुछ अधिकारियों ने अपनी कुर्सी और अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है इसकी जांच हो और गलत पाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए । आगे उन्होंने कहा कि तभी भविष्य के लिए मैसेज होगा कि कोई भी अपने पद की गरिमा को तार-तार ना करते हुए जनता के साथ कोई नाइंसाफी ना करें ।

Previous post बिहार के भागलपुर में बम विस्फोट से 14 लोगों की मौत की पुष्टि तातारपुर थाना प्रभारी सस्पेंड
Next post समस्तीपुर के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के ठिकानों पर निगरानी टीम का छापा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial