October 18, 2026

सिटी बाजार मेट्रो मोल का हुआ राजेंद्र प्रसाद ने फिता काटकर किया शुभारंभ, कदवा विधायक रहे मौजूद।

Read Time:2 Minute, 25 Second

डेस्क (बारसोई)

बारसोई क्षेत्र के ब्लॉक चौक स्थित थाना गेट के सामने बुधवार को सिटी बाजार मेट्रो मॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। मॉल के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब रोजमर्रा की खरीदारी और कपड़ों सहित अन्य जरूरी सामानों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कपड़े, घरेलू सामान, कॉस्मेटिक सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए पहले बड़े बाजारों या शहरों में जाना पड़ता था। लेकिन अब बारसोई ब्लॉक चौक पर ही सिटी बाजार मेट्रो मॉल के खुलने से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के सामान उपलब्ध हो सकेंगे। उद्घाटन समारोह में कटिहार के पूर्व सांसद सह वर्तमान कदवा विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सीमा उमेश यादव, मनोरंजन साहा, अमल गोस्वामी, गौतम कुमार बाउरी सहित कई गणमान्य लोग एवं अतिथिगण मौजूद रहे। अतिथियों ने फीता काटकर सिटी बाजार मेट्रो मॉल का उद्घाटन किया।इससे पहले पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद नारियल फोड़कर एवं केक काटकर मॉल का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस दौरान विधायक दुलाल चन्द्र गोस्वामी ने कहा सिटी बाजार मेट्रो के खुलने से बारसोई क्षेत्र में खरीदारी की सुविधा को नया विस्तार मिला है और स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे रोजमर्रा की जरूरत का सामान उपलब्ध होने की उम्मीद जताते हुए शुभकामना दी ।

Previous post दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सीसीटीवी अनिवार्य।डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग का करना होगा पालन; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
Next post दयचन मे आरओबी निर्माण से बारसोई-बालरामपुर मुख्य सड़क पर जाम, राहगीर परेशान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial