October 18, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों में सीसीटीवी अनिवार्य।डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, जुलूस के लिए निर्धारित मार्ग का करना होगा पालन; अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

Read Time:2 Minute, 35 Second

मो0 काजू (फलका )

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को फलका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने की। बैठक में बीडीओ सन्नी सौरभ, प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह समेत जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।थानाध्यक्ष ने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। पंडाल और आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने तथा बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि भीड़ वाले स्थानों पर समिति के स्वयंसेवक भी तैनात रहें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना दी जा सके। बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्र के निर्धारित समय और नियमों के तहत इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पूजा विसर्जन जुलूस निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए समिति के सदस्यों को प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया।वही पूजा समितियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, मुखिया संजय झा, जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, बलराम साह, अजीत झा, राहुल झा सहित विभिन्न पूजा समितियों एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Previous post बारसोई प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति एवं मिड-डे मील की व्यवस्था का प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी ने लिया जायजा
Next post सिटी बाजार मेट्रो मोल का हुआ राजेंद्र प्रसाद ने फिता काटकर किया शुभारंभ, कदवा विधायक रहे मौजूद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial