October 18, 2026

दयचन मे आरओबी निर्माण से बारसोई-बालरामपुर मुख्य सड़क पर जाम, राहगीर परेशान

Read Time:1 Minute, 38 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई स्टेशन से बालरामपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर डायवर्जन एवं आरओबी निर्माण कार्य के चलते इन दिनों आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों, स्कूली छात्र-छात्राओं, व्यापारियों एवं जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को हो रही है।स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों का कहना है कि जाम के कारण मरीजों को अस्पताल या डॉक्टर के पास ले जाने में काफी परेशानी होती है। जाम में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित निर्माण एजेंसी से मांग की है कि डायवर्जन एवं आरओबी निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए

Previous post सिटी बाजार मेट्रो मोल का हुआ राजेंद्र प्रसाद ने फिता काटकर किया शुभारंभ, कदवा विधायक रहे मौजूद।
Next post मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बारसोई में गूंजे विरोध के नारे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial