मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बारसोई में गूंजे विरोध के नारे
हसन रजा (आबादपुर)
SIR के मुद्दे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में बारसोई में कांग्रेस एवं महागठबंधन ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित विरोध मार्च की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. शाहनवाज ने की। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने PWD रास चौक से शहीद शुभम सिंह चौक तक मार्च निकालकर सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।शहीद शुभम सिंह चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने SIR को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे आम मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. शाहनवाज ने कहा कि सरकार जनता के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। राजद नेता दिलीप राय ने सरकार पर गरीब एवं दलित वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। माले नेत्री सीमा यादव ने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए विपक्षी दल एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।विरोध प्रदर्शन में शौकत हुसैन, शाहबाज दीदार, नूर अख्तर, मेराज आलम, मो. बहादुर, नवाज हुसैन, मो. आसिफ, मो. शहंशाह, मो. खुर्शीद, मो. हारून रसीद, शहादत हुसैन, महबूब आलम सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
