दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
मो0 काजु (फलका)
दुर्गा पूजा और मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को पोठिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी सुनील कुमार शर्मा, बीडीओ प्रकाश कुमार, सीओ प्रियरंजन कुमार एवं थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से की। इसमें जनप्रतिनिधि, पूजा समितियों के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।डीएसपी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पूजा और मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। किसी भी तरह का हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी। आपत्तिजनक पोस्ट या विवादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि डूमर, छोहार, पोठिया और भंगहा पंचायत के दुर्गा मंदिरों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मेले में मनचलों और शरारती तत्वों पर विशेष नजर रहेगी।पूजा समितियों ने समय पर लाइसेंस उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवेदन दिया। प्रशासन ने समितियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
