October 18, 2026

बरंडी नदी से 11वें दिन मिला सोमाय किस्कू का शव

Read Time:1 Minute, 54 Second

मो0 काजु (फलका)

फलका थाना क्षेत्र की रहटा पंचायत के बरकीबाड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय सोमाय किस्कू का शव 11वें दिन बरंडी नदी से बरामद किया गया। शव मांगनपट्टी गांव के समीप ब्रांडे घाट के पास मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला परिषद प्रतिनिधि, मुखिया राजेश कुमार रंजन और सरपंच चंदन कुमार मंडल को दी। जनप्रतिनिधियों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातम का माहौल है।बताया गया कि सोमाय किस्कू करीब 11 दिन पहले गड़ैया घाट के पास बरंडी नदी पार करने के दौरान तेज धार में बह गया था। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम, स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने लगातार उसकी तलाश की। गड़ैया घाट से मोरसंडा होते हुए नेसुंदरा पुल तक नदी के विभिन्न हिस्सों में मोटरबोट से भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कई दिनों तक उसका पता नहीं चल सका था।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous post दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर
Next post बारसोई में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया भरोसा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial