बारसोई में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पर्व मनाने का दिया भरोसा
डेस्क (बारसोई)
बारसोई अनुमंडल अंतर्गत बारसोई ब्लॉक चौक एवं शहर के विभिन्न मार्गों पर मंगलवार की शाम पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। पर्व-त्योहारों के मौसम को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च किया गया। मंगलवार की शाम जब पुलिस जवानों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार एवं डीएसपी अनिकेत अमर शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च करते हुए निकले, तो प्रशासन ने लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है।अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि लोगों को घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी की गई है।वहीं डीएसपी अनिकेत अमर ने कहा कि बारसोई अनुमंडल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रियता लगातार बनी रहेगी।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
