October 19, 2026

सामुदायिक शौचालय पर लटका ताला, लोगों को नहीं मिल रहा लाभ।

Read Time:1 Minute, 12 Second

डेस्क (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आम लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक शौचालय बदहाल है। मुख्य गेट पर ताला लटका रहने और नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों व मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में नवरात्र समेत अन्य धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय बंद रहने से विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है। लोगों ने पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शौचालय का ताला खुलवाकर नियमित साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था और देखरेख सुनिश्चित करने की मांग की है।

Previous post नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से ग्रामीण परेशान
Next post बेरोजगार स्नातकों को पांच लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिलाने के लिए सदन में आवाज उठाएंगे__ रजनीश रंजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial