बेरोजगार स्नातकों को पांच लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण दिलाने के लिए सदन में आवाज उठाएंगे__ रजनीश रंजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन शनिवार देर शाम मनिहारी पहुंचे। उन्होंने स्नातक मतदाताओं, अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बेरोजगार स्नातकों को पांच लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने के लिए सदन में आवाज उठाएंगे। इसके अलावा दस हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही। रंजन ने बताया कि उनके घोषणापत्र में प्रत्येक प्रखंड में लाइब्रेरी खोलने और स्नातकों के लिए जीवन सुरक्षा बीमा की व्यवस्था करने का मुद्दा भी शामिल है। इस अवसर पर जन सुराज के विधानसभा प्रभारी प्रद्युम्न ओझा, पूर्व जिलाधिकारी ललन यादव, सत्यनारायण शर्मा, डॉ. सगीर आलम, नुजहत बानो, संजीव देव, श्रवण शर्मा और नीरज मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
