April 29, 2026

पुआल गांव में 12 अज्ञात लुटेरों ने दिया डकैती को अंजाम, मामला दर्ज ।

Read Time:3 Minute, 2 Second

बारसोई प्रखंड के बेलुवाडागीं पंचायत स्थित पुआल गांव में रविवार रात्रि 11:00 बजे 12 अज्ञात नकाबपोश लुटेरों द्वारा डकैती की घटना को अंजाम देते हुए तिन लाख से अधिक संपत्ति को लूट कर फरार हो गए । गृहस्वामी अविराम दास ने बताया कि रविवार रात्रि को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात्रि 11:00 बजे के आसपास गेट पर सोए परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर कैंची गेट खुलवाया गया । इस दौरान उन्हें एवं उनके बेटी , पत्नी ,साला तथा उनके पत्नी के साथ मारपीट किए गए। तथा सभी घरों में रखे सामान अलमीरा आदि को खोलकर उसमें रखे जेवरात एवं नगद रुपए लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए मुख्य द्वार से फरार हो गए ।

गोली लगे मोबाइल दिखाते परिवार के सदस्य

गृहस्वामी ने बताया कि रंगामटिया हॉट में उनकी सोने चांदी की दुकान है तथा वह महाजन से सामान लेकर आज ही आए थे । आगे कहा कि लुटेरे द्वारा उनके कनपटी पर आग्नेयास्त्र सटाकर सभी सामान की जानकारी मांगी गई और जान बचाने के लिए उन्होंने बता दिया । इस दौरान लुटेरों ने लगभग दो लाख पचास हजार रपए के जेवरात एवं 50 हजार से अधिक नगद रूपए लुटेरे द्वारा लूटे गए । जानकारी के मुताबिक लुटेरे पीछे के तरफ बांस की बनी सीढ़ी से छत पर आए थे और आंगन में कूदकर यह तांडव मचाया । किसी पड़ोसी को मोबाइल से सूचना ना दें पाने तथा डराने के नियत से एक एंड्राइड मोबाइल को गोली मारकर क्षतिग्रस्त किया गया तथा एक अन्य मोबाइल को हथौड़े से तोड़ दिया गया । सोमवार की सुबह बारसोई थाना अधक्ष अरविंद कुमार को दूरभाष पर घटना के संबंध में सूचना दी गई जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा छानबीन में जुट गए। वही इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि मामला डकैती से संबंधित है और पुलिस छानबीन के दौरान कई बिंदुओं पर अपराधियों की पहचान कर रही है बहुत जल्द घटना संबंध में उद्भेदन करेगी ।

Previous post कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के कर्मीयों द्वारा बाल विवाह को रोका
Next post 24 वर्षीय विवाहिता महिला की फंदे से लटकी हुई मिली लाश मृतक के पिता ने हत्या का लगाया आरोप पति गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial