October 19, 2026

पिपरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर-दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान

Read Time:1 Minute, 16 Second

डेस्क |

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के पिपरा गांव वार्ड-08 में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर और दुकान जलकर राख हो गई। लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।पीड़ित मसोमात सुशीला दास के घर में अचानक आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में रखे कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, अनाज और दुकान में रखी खाद्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था।पंचायत के मुखिया कांतिलाल मुर्मू ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने कहा कि जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद विभागीय प्रावधान के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Previous post ढेरुआ पंचायत का 150 साल पुराना सपनी मां दुर्गा मंदिर, सच्चे मन से मांगी मुराद होती है पूरी
Next post पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial