October 19, 2026

पटवा लदा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत, तीन घायल। कुसियारी के पास हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

Read Time:1 Minute, 12 Second

मो0 काजु ( फलका )

पोठिया थाना क्षेत्र के कुसियारी गांव के समीप शनिवार को पटवा लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतकों की पहचान अरशद अली के पुत्र मो. सद्दाम (35) और मो. मनीर (50) के रूप में हुई है। घायलों में चालक मो. तौफिक (32), मनीरूल इस्लाम (32) और मो. अनवर (22) शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Previous post पिपरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर-दुकान जलकर राख, लाखों का नुकसान
Next post 16 दिन तक बेटे के फोन का इंतजार करती रही मां, तस्वीर देखते ही फूटा दर्द।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial