24 वर्षीय विवाहिता महिला की फंदे से लटकी हुई मिली लाश मृतक के पिता ने हत्या का लगाया आरोप पति गिरफ्तार।
बारसोई नपं स्थित वार्ड नंबर 12 में किराए की मकान में रहने वाली एक 24 वर्षीय विवाहिता महिला की फंदे पर झूलता शव का सुचना से पुरे नपं क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतिका के पिता के वयान पर पति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार मृतिका के पति अंशु आनंद बारसोई मुख्यालय स्थित बुनियादी केंद्र में नाइट गार्ड का कार्य करते हैं । और वह लगभग पिछले कुछ वर्षों से बारसोई में किराए के मकान में रह रहे हैं । घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के पिता कटिहार के लालकोठी निवासी दिलीप पासवान मौके पर पहुंची तथा बारसोई थाना में अपने बेटी के हत्या करने के आरोपी बनाते हुए ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना और हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। दिए गए आवेदन में दामाद अंशु आनंद एवं माता-पिता सहित पांच व्यक्तियों को नामजद कर मामला दर्ज किया गया है। वही इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि मृतिका महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने के उपरांत स्पष्ट हो पाएगी कि यह मामला हत्या से जुड़ा है अथवा आत्महत्या है । पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है ।
Next post
बदलती जलवायु एवं मानवीय हस्तक्षेप की वजह से कई पक्षियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
