October 19, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट, पंडालों में बालू-पानी रखने की अपील

Read Time:2 Minute, 24 Second

दुर्गा पूजा और दशहरा को देखते हुए बारसोई में अग्निशमन विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया। विभाग के अधिकारी शिव शंकर ने पूजा पंडाल समितियों और आम लोगों से आग से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा खुशियों का त्योहार है, ऐसे में पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं। सभी पूजा समितियां पंडाल बनाने में अग्निरोधी सामग्री का उपयोग करें और अग्निशमन विभाग से परामर्श लें। हर पंडाल में बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर ही काबू पाया जा सके।एफ एस ओ शिव शंकर यादव ने बताया कि विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। आग लगने पर लोग तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें, ताकि दमकल वाहन समय पर पहुंचकर राहत कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि टीम और वाहन अलर्ट मोड पर हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता दी जाएगी।उन्होंने बड़े नर्सिंग होम, दुकानों, कंपनियों और शोरूम संचालकों से भी अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों में फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म और निकास द्वार की व्यवस्था होना अनिवार्य है, ताकि हादसे के समय जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।वही उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाएं, किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। अग्निशमन विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आगजनी की घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Previous post जमीन विवाद में मां की मौत, बेटे-बहू पर हत्या का आरोप
Next post पोठिया बाजार में सरकारी पोखर की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial