पोठिया बाजार में सरकारी पोखर की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया
मो0 काजु (फलका)
फलका प्रखंड की पोठिया पंचायत स्थित पोठिया बाजार में गुरुवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बिहार सरकार के पोखर की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।जानकारी के अनुसार पोठिया बाजार स्थित सरकारी पोखर की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। मामले को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद अंचल प्रशासन ने संज्ञान लिया। अंचल अधिकारी सौमी पोद्दार ने बताया कि बिहार लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम, 1956 के तहत केस दर्ज कर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था और जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।अनुमंडल दंडाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी की मदद से पोखर की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।मौके पर अंचल अधिकारी सौमी पोद्दार, राजस्व अधिकारी नरेंद्र नाथ आनंद, अंचल नाजिर गोपाल यादव, अंचल अमीन, पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार सहित अन्य प्रशासनिक कर्मी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
