October 30, 2026

पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

Read Time:1 Minute, 36 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम का उद्देश्य धर्म और आस्था के प्रति जागरूकता के साथ आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना था। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश भी दिया गया।कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक शिवेश मिश्रा और गायिका आदर्शी मिश्रा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।कलाकारों ने सच्चे मन से प्रार्थना करने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। गायिका आदर्शी मिश्रा ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।मौके पर पूर्व मुखिया प्रत्याशी लक्ष्मण कुमार नूनिया, कमल किशोर मिश्रा, विनोद कुमार नूनिया, बिमल नूनिया, कर्मबीर कुमार, पंचानंद झा, सुदर्शन मिश्रा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous post फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial