November 18, 2026

आजादी के बाद पहली बार जलजमाव से मिलेगी मुक्ति, हजारों एकड़ जमीन पर होगी खेती

Read Time:1 Minute, 25 Second

डेस्क (बारसोई)

धरमपुर पंचायत के हाट बलरामपुर में वर्षों से जलजमाव से जूझ रहे किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। आजादी के बाद पहली बार हजारों एकड़ जमीन जलजमाव से मुक्त होगी। जिला परिषद की पहल से किसानों में खुशी की लहर है।योजना के तहत तीन चरणों में कुल 2400 फीट पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इस पर 32 लाख रुपये की लागत आएगी। काम पूरा होने के बाद जलजमाव वाली जमीन से पानी की निकासी हो सकेगी, जिससे किसानों को साल में एक से अधिक फसल लेने का मौका मिलेगा।ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के बाद से जल निकासी की समस्या चुनावी वादों तक ही सीमित रही। जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम की पहल पर अब काम धरातल पर उतरा है।शिलान्यास के मौके पर गुलजार आलम ने कहा कि उन्होंने इस मांग को जिला परिषद की बैठक में प्रमुखता से उठाया था, जिसे अध्यक्ष रश्मि सिंह ने स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

Previous post हिलता है तेगरिया का लोहे का पुल, भारी वाहनों की आवाजाही पर संकट।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial