November 24, 2026

आरडीएस कॉलेज सालमारी में सजी ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ मुशायरे की महफिल, हजारों की संख्या में जुटे श्रोता

Read Time:3 Minute, 32 Second

बारसोई अनुमंडल अंतर्गत आरडीएस कॉलेज, सालमारी में ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ भव्य मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदुस्तान के मशहूर शायरों, कवियों एवं कवयित्रियों ने अपनी शानदार गजलों, शायरी और कविताओं से ऐसा शमां बांधा कि श्रोता देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।बताते चलें कि इस मुशायरे का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना था। मुशायरे की अध्यक्षता देश के मशहूर शायर डॉ. माजिद देवबंदी ने की। उनकी सदारत में आयोजित इस मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शायरों एवं कवियों ने बारी-बारी से अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। हर बेहतरीन शायरी पर श्रोताओं ने तालियों और वाह वाही के साथ शायरों का उत्साह बढ़ाया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में होम एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुशायरे के कन्वीनर खतीब आलम ने अपनी मेहनत और लगन से देश के नामचीन शायरों एवं शायराओं को इस मंच पर आमंत्रित किया। वहीं मो० खतीब, इंजीनियर शाह फैसल, डॉ. एम आर हक,डॉ. रजा लतीफ, मो०मिनहाज एवं मो० रिज़वान सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव पर जोर देते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोगों को मिल-जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने समाज में नफरत के बजाय प्रेम और एकता का संदेश फैलाने की अपील की।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अब्दुस् सलाम, जिला परिषद सदस्य इशरत परवीन, मुखिया संघ अध्यक्ष, इंजीनियर मुअज्जम हुसैन, कांग्रेस महासचिव तौकीर आलम सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।बताते चलें कि इस मुशायरे में सालमारी ही नहीं, बल्कि आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रोता पहुंचे थे। सभी ने शायरों और कवियों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में शामिल शायरों एवं अतिथियों ने होम एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की पूरी टीम की सराहना की।कुल मिलाकर ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ मुशायरा आपसी प्रेम, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हुए बेहद सफल रहा।

Previous post फलका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, नशे के कारोबार का हुआ खुलासागुप्त सूचना पर पुलिस ने फूलडोभी मुस्लिम टोला में की छापेमारी, 5.33 ग्राम स्मैक और मोबाइल बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial