कुशेश्वरस्थान की जीत, हम गरीबों की जीत
आशीष कुमार
जीतन राम मांझी और हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉक्टर संतोष मांझी के कुशल मार्गदर्शन और बेहतर जनसंवाद के कारण कुशेश्वरस्थान सीट आज एनडीए जीती है ।लालू प्रसाद यादव जाति के नाम पर राजनीति करते हुए मुसहर समुदाय के वर्ग से आने वाले का टिकट दिया लेकिन मुसहर /मांझी और सदा परिवार जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार पर विश्वास करते हुए एनडीए के संयुक्त प्रत्याशी अमन हजारी को विजय बनाने का काम किया।किसी झांसे में नहीं आए। इससे एक चीज स्पष्ट हो गया है कि गरीब मांझी/सदा परिवार का विश्वास जीतन राम मांझी पर है। युवा नेता और हम पार्टी के प्रधान महासचिव संतोष मांझी बेहतर कुशल प्रबंधन ,बेहतर जनसंवाद और जमीन से जुड़े होने के कारण कुशेश्वरस्थान के एक-एक कार्यकर्ता संतोष मांझी के साथ जुड़े रहे ,उन पर विश्वास रखें इसी का परिणाम है। कि आज कुशेश्वरस्थान से अमन हजारी विजयी हुए। उनको हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई ।यह जीत हम गरीबों की जीत है इसी तरह से एकजुट होकर एकमत होकर और एक नेता को चुनकर अगर हम चलेंगे तो मांझी मुसहर सदा बिहार के राजनीति परिदृश्य को बदल सकते है।अपनी ताकत का एहसास करा देंगे उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रिय सचिव ई.नंदलाल मांझी ने कही। कुशेश्वरस्थान के जनता को बहुत बहुत बधाई।बधाई देने वालों में हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नंदलाल मांझी ,जिलाध्यक्ष टूटू खान किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष छोटू कुशवाहा विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शंकर मांझी दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीना मांझी पूर्णिया प्रभारी अनिल यादव नगर के अध्यक्ष मुकेश चौधरी जिला कोषाध्यक्ष नारायण प्रसाद ने जीत की बधाई दी।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
