दिल्ली के मेट्रो बिहार में पंखे से लटका मिला पिता का शव, बेड पर मिली मृत बेटी
दिल्ली के मेट्रो विहार फेस टू इलके की एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आया जिसमें पिता और बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । बेटी का शव घर के बिस्तर पर मिला है। जबकि पिता फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि बेटी काफी समय पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार थी। पुलिस के मुताबिक मृतक पिता सुरेश का शव घर की दूसरी मंजिल पर सीलिंग फैन की रॉड से लटका हुआ मिला। जबकि बिस्तर पर ही सुरेश की 10 साल की बेटी का शव बरामद हुआ है। हालांकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं ।पुलिस का कहना है कि जांच से ऐसा लगता है कि बेटी की मौत अपने पिता से पहले ही हो गई थी। सुरेश की बेटी 4 से 5 साल पहले घर की दूसरी मंजिल से गिर गई थी और तब से इसका इलाज चल रहा था, उसे मिर्गी भी आती थी। बेटी के मानसिक और शारीरिक परेशानी की वजह से पिता ने नौकरी छोड़ दी थी। और घर में उसकी देखरेख करता था। सुरेश की पत्नी सब्जी मंडी में सफाई कर्मी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ताकि वजह का पता लगाया जा सके ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
