April 30, 2026

बुलडोजर बाबा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

Read Time:3 Minute, 34 Second

संवाददाता अनुज कुमार तिवारी की रिपोर्ट

*बुलडोजर बाबा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद* 12 मुख्यमंत्री भी होंगे योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल. भाजपा शासित राज्यो के 5 उपमुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी 25 मार्च को अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ साक्षी बनेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी जेपी नड्डा 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्री भी होंगे साक्षी शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी मौजूद रहेंगे यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को अतिथियों को फोन कर आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू हो गया विपक्षी दलों के नेताओं को भी फोन कर शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि गुजरात ,हरियाणा, मध्य प्रदेश ,कर्नाटक, असम, अरुणाचल, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री होंगे शामिल बिहार नागालैंड मेघालय और पंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है शासन की ओर से भाजपा शासित राज्यों के अलावा सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है *भाजपा मय होगा लखनऊ* समारोह के लिए लखनऊ के 130 चौराहों पर सजावट और प्रमुख मार्गों पर लाइटिंग की जा रही है अमौसी एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और स्टेडियम से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग को पार्टी के झंडे बैनर व फूल मालाओं से सजाया जाएगा *दूसरे प्रदेशों से भी आएंगे बीजेपी कार्यकर्ता* विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए दूसरे प्रदेशों से आए ढाई हजार कार्यकर्ताओं को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है उनके आने-जाने के साथ उनके आवास की व्यवस्था भी की जाएगी लखनऊ और आसपास के जिलों से हर विधानसभा क्षेत्र से 100 -100 कार्यकर्ता आएंगे शपथ ग्रहण समारोह में।

Previous post भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने निकाली रैली
Next post दिल्ली के मेट्रो बिहार में पंखे से लटका मिला पिता का शव, बेड पर मिली मृत बेटी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial