यूपी में बुलडोजर के बाद अब डायनामाइट की एंट्री, विस्फोटक से उड़ाए जाएंगे अपराधियों के घर
कानपुर से अनुज कुमार तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में अभी तक अपराधियों के घरों को गिराने के लिए बुलडोजर का प्रयोग किया जा रहा था, लेकिन अब यूपी में डायनामाइट की एंट्री हो गई है. डायनामाइट के जरिए भू-माफिया के घरों को गिराया जाएगा. इसके लिए बाकयदा विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई है. जानकारी के मुताबिक लखनऊ में डायनामाइट का प्रयोग ऊंची और बड़ी मंजिलों को गिराने में किया जाएगा. क्योंकि बड़ी मंजिलों को गिराने में बुलडोजर के दबने के साथ ही काफी समय बर्बाद होता है. लिहाजा अब लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बड़ी बिल्डिंग्स को गिराने के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है. इसके लिए भोपाल से टीम बुलाई जा रही है.लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के वीसी अक्षय त्रिपाठी के मुताबिक जो बिल्डिंग छोटी होती हैं, उन्हें बुलडोजर के जरिए आसानी से गिरा दिया जाता है. लेकिन बड़ी बिल्डिंग को गिराने में काफी समय लगता है. इसलिए ये फैसला लिया गया है कि अब इस काम के लिए डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमने बाहर से टेक्निकल स्टाफ भी बुलाया है. ऐसी बिल्डिंग को गिराने में टीम को लगाया जाएगा. इसमें समय की भी बचत होगी. अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि अभी तक ये भी देखा जाता था कि बिल्डिंग को गिराते समय नुकसान भी होता था लेकिन अब इससे बचा जाएगा. इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने ये फैसला लिया है कि अब बिल्डिंग गिराने में डायनामाइट का इस्तेमाल किया जाएगा.
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
