डीएम के निर्देश पर नपं स्थित शहरी नल जल योजना का एसडीओ ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश।
जिलाधिकारी कटिहार के निर्देश पर नपं के वार्डों में चल रहे शहरी जल नल योजना के भौतिक निरीक्षण में पहुंचे एसडीओ राजेश्वरी पांडेय। इस दौरान वार्ड नंबर 14, 16 के महादलित टोला सहित अन्य वार्डों में निरीक्षण किया। एसडीओ ने निरीक्षण के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 7 दिनों में नगर पंचायत क्षेत्र में लंबित नल जल योजना को पूरा करना है और कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञात हो कि नपं बारसोई में कई जगह पर नल जल योजना का कार्य लंबित है जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। इसे अविलंब पूरा करने को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश जारी कर इसका भौतिक निरीक्षण करते हुए अविलंब पुरा करने का निर्देश दिया था। इसके आलोक में एसडीओ द्वारा मंगलवार को शाम भौतिक निरीक्षण किया गया। इस निरिक्षण दौरान नपं कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम , पीएचडी के अधिशाषी अभियंता मो नवी, सहायक अभियंता सुनील कुमार कनिय अभियंता मो दोजा , संवेदक योगेश कुमार युवा नेता सुदिप साह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
