April 30, 2026

कार्यकर्ता ही पार्टी की मूल शक्ति है… डॉ.संतोष मांझी

Read Time:4 Minute, 59 Second

Reporting By:- आशीष कुमार , गया।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक टेकुना फार्म बोधगया में किया गया जिसमें पूरे गया जिला के पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। साथ ही पार्टी के नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संतोष मांझी को अंग वस्त्र वह पगड़ी देकर सम्मानित किया गया ।साथ ही साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दानिश रिजवान को भी अंग वस्त्र वह पगडी देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संरक्षक जीतन राम मांझी को कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र व माला देकर सम्मानित किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक ने डॉक्टर संतोष मांझी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि पार्टी ही परिवार होती है और परिवार में ऊंच-नीच होते रहता है पार्टी के कई अहम पद व अहम जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक डॉक्टर संतोष मांझी ने निभाया है। 1996 से भाजपा संगठन जुड़ने के बाद यूनिसेफ में भी काम के साथ-साथ 2015 में पार्टी गठन में मुख्य भूमिका रही है और पार्टी स्थापना काल से ही उनके अनुभव व मार्गदर्शन का लाभ पार्टी को मिल रही है। यह देश युवाओं का देश है युवा ही देश की राजनीति में परिवर्तन ला सकते हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का गठन जनहित में लिए गए 34 निर्णय को लागू कराने के लिए किया गया है l जिलाध्यक्ष नारायण कुमार प्रसाद के द्वारा सर्वप्रथम फूल माला और वस्त्र देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संतोष मांझी का स्वागत किया अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर संतोष मांझी ने कहा कि आज मात्र सात साल की पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर विधान परिषद और विधानसभा के भी सदस्य हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की मूल शक्ति है कार्यकर्ता के बगैर किसी भी पार्टी का अस्तित्व नहीं हो सकता और जिस जिम्मेदारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और अभिवावक जीतन राम मांझी ने मुझे सौंपा है मैं उसे अक्षरश धरातल पर उतारने का प्रयास करूंगा ।हम सरकार में रहे या सरकार से बाहर रहे मेरे लिए गरीबों के हित, सर्वोपरि है ।पार्टी के प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान ने कहा की वर्तमान संदर्भ में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ऐसी पार्टी है जो गरीब की बात करती है हमारे नेता का नारा है सब का इरादा नेक हो भारत के गरीबों एक यही नारा को बुलंद करते हुए हमें आगे बढ़ना है । पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ई.नंदलाल मांझी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.संतोष मांझी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊर्जा,नई विचार का संचार होगा। पार्टी आगे आने वाले दिनों में बूथ स्तर तक जाएगी इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव ,मारकंडे प्रसाद विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर मांझी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तौसीफ उर रहमान बिहार के प्रभारी दीपक ज्योति ,नीतीश दांगी युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री राष्ट्रीय सचिव पंपी शर्मा दिलीप यादव,उपाध्यक्ष सुधीर यादव, कमलेश सिंह दीना मांझी ,जिला सचिव राकेश कुमार ,विजय कुमार सुनील मांझी, छोटू कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Previous post बारसोई थाना के औचक निरीक्षण में पहुंचे पूर्णिया रेंज के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी दिए निर्देश।
Next post केंद्र व बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने गया शहर में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन,शहर वासियों को एक सौ करोड़ की योजनाओं की मिली सौगात।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial