बुद्धिजीवियों ने मेयर-डिप्टी मेयर का किया सम्मानित
गया से आशिष कुमार
एक शाम लता के नाम व स्वच्छता जागरूकता पर शहर के कई स्थानों होंगे कार्यक्रम, सुप्रसिद्ध भजन व गजल गायक अनूप जलोटा, हास्य कवि के कलाकार सहित कई नामचीन विख्यात हस्तियां होंगे शामिल ।
गया। शहर के रामसागर रोड स्थित एक निजी होटल में मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को नेल्सन मंडेला नोबल पीस अवार्ड मिलने के बाद शहर के कई बुद्धिजीवियों ने उनका सम्मान किया। उस दौरान उन्हें पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर मेयर-डिप्टी मेयर ने उनके इस सम्मान का आभार व्यक्त किया।डिप्टी मेयर ने बताया कि आप सभी का सहयोग व आशीर्वाद है कि गया नगर निगम शहर की चहुंमुखी विकास में सबसे आगे है। वह चाहे स्वच्छता में हो, यह शहर की सुंदरीकरण के कार्य हो। उन्होंने कहा कि इस माह आखरी में शहर के कई स्थानों पर एक शाम स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर के नाम व स्वच्छता जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन व गजल के गायक अनूप जलोटा, हास्य कवि के कलाकार व कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगे।कार्यक्रम में महेश लाल गुपुत, समाजसेवी मुन्ना डालमिया, डॉ. वीरेंद्र यादव, मोती करीमी, डॉ मनोज कुमार, अनिल स्वामी, मणि लाल बारीक, गजाधर लाल कटियार, डॉ. नंदकिशोर गुप्ता, डॉ निखिल गुप्ता डॉ. सर्वेश, विरेंद्र रावत, राजन लाल सिजुआर, पार्षद संजय सिन्हा, दीपक चंद्रवंशी, डिम्पल कुमार, अरुण कुमार लाला, उपेंद्र कुमार, गोपाल पटवा सहित कई लोग गणमान्य लोग मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
