मेयर-डिप्टी मेयर ने नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
गया से आशीष कुमार
शहर के रेलवे अस्पताल स्थित मैदान में इमरान मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच खेले गए। जिसमें मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां, मो. मंजर हुसैन ने फीता काटकर उद्धघाटन किया।उसके बाद मेयर-डिप्टी मेयर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला अफजाई किया।इस मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि अच्छा खिलाड़ी अपने खेल और व्यक्तित्व द्वारा दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा देता रहता है। अगर आपके पास प्रतिभा और कुछ करने की लालसा, हौसला और अनुशासन है तो एक न एक दिन आप सफलता जरूर प्राप्त करते हैं। टूर्नामेंट क्रिकेट मैच में मुझे बुलाने के लिए आयोजककर्ता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।वहीं डिप्टी मेयर ने कहा कि कोरोना काल के समाप्ति के बाद अब विभिन्न स्थानों पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। गया शहर के युवाओं में अपार क्षमता है और ये किसी भी क्षेत्र में खुद को स्थापित करने में सक्षम हैं। इन्हें बस ऐसे मंच की आवश्यकता होती है, जहाँ ये अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएं। खेल से शारिरिक व मानसिक विकास भी होता है।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
