ट्युलिप्स स्कूल, विष्णुपद, गया मे गया जिला के बहुतायत फुटबाल क्लब के सचिव प्रतिनिधि वरिष्ठ पूर्व खिलाड़ियों ने कि बैठक
गया से आशीष कुमार
ट्युलिप्स स्कूल, विष्णुपद, गया मे गया जिला के बहुतायत फुटबाल क्लब के सचिव/प्रतिनिधि व वरिष्ठ पूर्व खिलाड़ियों ने एक बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया। बैठक मे वर्तमान मे फुटबाल की दुर्दशा व भ्रस्टाचार खत्म करने के विगत 16 वर्षों से काबिज समूह को हटाकर नया टीम बनाने के लिए बिहार संघ सहित गया के डीएम जो जिला संघ के अध्यक्ष होते हैं उनसे शीघ्र चुनाव कराने की प्रस्तावना पारित की।सभा मे उपस्थित क्लब के संचालकों ने गया जिला फुटबाल क्लब एसोसिएशन का गठन किया और आई बी के रिटायर अधिकारी व पूर्व बिहार ट्रांसपोर्ट खिलाड़ी आर के सिन्हा को संघ का अध्यक्ष सर्वसम्मति से किया।बाकी पदों को अगली सभा मे चुनने का निर्णय लिया । इस मिटिंग मे यह भी तय किया कि गया फुटबाल लीग आधा अधूरा छोङ देने के दुष्परिणाम को कम करने के लिए शीघ्र एक टूर्नामेंट स्टेडियम मे कराया जाए जिसके उदघाटन दिवस पर गया के पूर्व वरिष्ठ खिलाडियों को सम्मानित कर उनका सहयोग मांगा जाए।सदस्यों ने अगला मिटिंग अगले रविवार को रखा है।आज की सभा मे सनाउल्ला खान, मो•रइस, बाबू भाई, मुनमुन, दोनू दा, राजेन्द्र वर्मा, अरूण ,मुर्शिद आलम, विनय श्रीवास्तव, बिनय मिश्रा, करण यादव स॔जीत केरशी, रामजी, नन्दूजी कैलाश प्रसाद बिहार रेफरी सहित 24 लोग शामिल थे।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
