बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया
गया से आशीष कुमार
गया शहर के सिंगरास्थान स्थित प्रतिष्ठित संस्थान बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एएनएम ट्रेनिंग स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्म कुमारी सुनीता बहन ब्रह्मकुमारी पूजा बहन रवि भाई बुद्धा इंस्टिट्यूट के सचिव मिसेस रेखा सिंह अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह शिक्षक एस धान ,अंशु सिंह ,डॉक्टर सिद्धार्थ कुमार ,आनंद कुमार ,अभय दीपक के अलावे सभी छात्र एवं नंन टीचिंग स्टाफ मौजूद थे।मुख्य अतिथि एवं अन्य आगत अतिथियों ने फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्म दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया छात्रों ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी।मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने बताया कि नर्सेज समर्पण के भाव से मरीजों को बहुत तहेदिल से सेवा करती है और मरीजों को नया जीवन देती है,उनका जीवन अपने लिए नहीं होता समाज की सेवा के लिए ही होता है,ऐसी कुर्बानी हमारी नर्सेज में होती है।वही संस्थान के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि नर्सेज सफेद वस्त्र धारण करती है इसका मतलब है कि उन्में कोई दाग नहीं होता।उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहां की नाईटेंगल फ्लोरेंस का जन्मदिन वे सभी संकल्प दिवस के रूप में मनाएं क्योंकि उनके नाम से ही नर्सेज जाना जाता है।
More Stories
सहयोग शिविर में 203 आवेदन, 174 मामलों का मौके पर निष्पादन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) फतेहनगर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े...
बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डीएम और विधायक ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत बलरामपुर में मंगलवार को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी एवं बलरामपुर की विधायक श्रीमती...
उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दुकानदारों को दिए निर्देश
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड...
भवानीपुर पंचायत के ग्वालटोली में सहयोग शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी, कुछ मामले ओन द स्पोट समाधान।
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के मदरसा अंजुमन इस्लामिया, ग्वाल टोली में सहयोग शिविर का आयोजन...
जर्जर 11 हजार वोल्ट तार टूटकर घर पर गिरा, आग से मकान जलकर राख।
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत गवाल टोली, कुशीदा मुख्य सड़क के निकट सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल...
बाजितपुर में आग लगने से गरीब परिवार का घर जलकर राख, आठ बकरियों और गर्भवती गाय की मौत
(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत चापाखोर पंचायत के बाजितपुर ग्राम में सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक आग...
