April 30, 2026

नपं बारसोई में साधारण बोर्ड कि हुई वैठक, बलरामपुर विधायक रहे मौजूद।

Read Time:3 Minute, 24 Second
वैठक में उपस्थित वार्ड पार्षद एवं प्रतिनिधि

बारसोई नगर पंचायत के रघुनाथपुर स्थित कार्यालय में सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे मुख्य पार्षद विमला देवी के अध्यक्षता में साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बलरामपुर विधायक महबूब आलम उपस्थित रहे । ज्ञात हो कि लगभग 7 माह बाद यह बोर्ड की पहली बैठक है बता दें कि लंबे समय से मुख्य पार्षद की कुर्सी खाली रहने की वजह से बैठक नहीं हुई थी । और पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव आयोजित कर सर्वसम्मति से निर्विरोध मुख्य पार्षद निर्वाचित करने के बाद यह पहली बैठक है। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बैठक की कार्रवाई संचालन करते ही बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने कई योजनाओं को लेकर रोष व्यक्त किया । बैठक के दौरान नल जल योजना को लेकर वार्ड पार्षदों ने बारी-बारी से सभी वार्ड में नल जल की सप्लाई पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए अविलंब उसे दुरुस्त करने का मांग किया । जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पर हो रहे विलंब पर भी चर्चा की गई जिस पर विधायक ने अविलंब संबंधित पदाधिकारी को दूरभाष पर इसकी सूचना देते हुए अब तक के सभी लंबित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का आग्रह किया। वही बैठक के दौरान कई योजनाओं सहित जनहित के कार्यों को सर्वसम्मति से प्रस्तावना में लिए गए जिनमें जिनमें वार्ड नंबर 3 में बसे कुछ असहाय परिवारों को जमीन बंदोबस्ती करने हेतु एनओसी देने। मौलानापुर स्थित महानंदा नदी किनारे बने श्मशान घाट का जीर्णोद्धार। नीमतला के समीप कब्रिस्तान का जिर्णोद्धार करना , एवं बरसात के मौसम में सभी नाले का साफ सफाई सहित अन्य शामिल है। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम , मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकु सिंह, वार्ड पार्षद ममता देवी, मेघनाथ मंडल, धर्मेंद्र सिंह, दीपक चंद्र दास, अनिल कुमार, मो० फैजान, सगीर आलम, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मामून रशीद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों में मो० फिरोज आलम, मो० अख्तर, मेहंदी हसन, मो० जमील, डा० असगर, पूर्व मुखिया प्रमोद साह, कनीय अभियंता सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post पुलिस ने ब्राउन शुगर के 5 तस्कर को किया गिरफ्तार, 135 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लाख 19 हजार नकद एक स्कॉर्पियो जब्त।
Next post कटिहार में हुई लूट एवं हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्द्भेदन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial