April 30, 2026

सीएसपी संचालक को गोली मारकर लगभग ढाई लाख रुपए की लूट, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Read Time:1 Minute, 38 Second

बारसोई अनुमंडल के आजमनगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के समीप सीएसपी संचालक को गोली मारकर लगभग दो से ढाई लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है । जानकारी के मुताबिक सीएसपी संचालक अमित कुमार उम्र 23 वर्ष एवं करण कर्मकार 26 वर्ष दरियापुर गणेश टोला में सीएसपी संचालन करते हैं । प्रत्येक दिन की भांति शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे के आसपास यह दोनों अपना सीएसपी बंद कर घर को जाने के क्रम में यह घटना घटी । इस गोलीकांड में अमित कुमार के जांघ में गोली लगी है जबकि करण कर्मकार के बाह में गोली लगी है। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए । स्थानीय लोग एवं परिजनों द्वारा उन्हें इलाज हेतु अनुमंडल अस्पताल बारसोई लाया गया जहां चिकित्सक प्रेम कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना पर एसडीपीओ प्रेमनाथ राम थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां पीड़ितों से बयान दर्ज करते हुए अपराधियों की धरपकड़ हेतु जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Previous post 11 लाख रुपये खर्च कर इंसान से ‘कुत्ता’ बन गया शख्स, नामुमकिन हुआ पहचानना…
Next post पत्नी की तलाश में पटना का युवक पहुंचा कटिहार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial